जमशेदपुर : महिला कांस्टेबल ने छत से कूद कर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी, घर को सील कर छानबीन में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर : महिला कांस्टेबल ने छत से कूद कर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी, घर को सील कर छानबीन में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां एक महिला कांस्टेबल ने छत से कुद कर खुदकुशी कर ली है. यह मामला जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमुरी पुलिस लाइन की है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मामले में महिला कॉन्स्टेबल की खुदकुशी करने का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है, बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल जमशेदपुर में ही पदस्थापित है और पूरे परिवार के साथ गोलमुरी पुलिस लाइन में रह रही थी.

    छत से लगाई छलांग

    इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5:30 बजे वह छत पर गई और वहां से उसने छालांग लगा दी है.  घटना की खबर मिलते ही सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां तुरंत महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

    जांच में जुटी पुलिस

    इस मामले में मृतिक के  पति और बच्चे से पूछताछ की जा रही है. वहीं आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. वैसे मामला संदिग्ध है और जाँच के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news