जमशेदपुर: हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी दूसरे मालगाड़ी से टकराई, पटरी क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी दूसरे मालगाड़ी से टकराई, पटरी क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शनिवार की अहले सुबह सलगझूडी के पास दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-हावड़ा मेन लाइन सेक्शन पर बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया. सालगाझुडी रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन के समीप टाटानगर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी बेपटरी होकर जमीन पर कुछ दूर दौड़ी ओर दूसरी माल गाड़ी से टकरा कर रुक गई, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गया है. वैसे देखा जाए तो एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

    रेलवे को हुआ भारी नुकसान

    हालांकि इस घटना से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है. ट्रेन की स्थिति देखकर इसे रेलवे की लापरवाही समझा जा सकता है. उधर, इस रेल हादसे के बाद मार्ग पर फिलहाल रेल परिचालन ठप्प है. उक्त मार्ग की सभी ट्रेनें जहां-तहां फंसी हुई है. वहीं रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल रेल ट्रैक को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं स्थानीय की मानें तो रेल ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, रेलवे की ओर से समाचार लिखे जाने तक घटना के बारे में कोई प्रेस रिलीज जारी नही किया गया है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News