जमशेदपुर: घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की अपराधियों ने की कोशिश, कार और बाइक जलकर पूरी तरह राख

    जमशेदपुर: घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की अपराधियों ने की कोशिश, कार और बाइक जलकर पूरी तरह राख

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): सोनारी में टाटा स्टील कर्मी के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है. जहां इस आगजनी की घटना में कार और बाइक जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. मामला जमशेदपुर के सोनारी थाना के नेहरू मैदान के पास का है. वहीं रहने वाले टाटा स्टील कर्मी संतोष कुमार के घर पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग पहले घर के गैरेज में रखे कार और बाइक में लगी. हालांकि, इस दौरान घर मे सो रही उनकी बेटी ने घर पर थोड़ी आग से जलने की बू महसूस की. उसने खिड़की खोल कर देखा तो गैरेज में खड़ी कार धूं-धूं कर जल रही थी. उसने घर में मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परिजन पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में जुट गए. इस बीच पुलिस और दमकल को भी से सूचना दे दी गई. जब तक घटना स्थल पर दमकल पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. आग को बुझाने के प्रयास में संतोष के भाई संजीव भी झुलस गए. संतोष कुमार झा टाटा स्टील कर्मी हैं जबकि उनके भाई संजीव कुमार कदमा पोस्टऑफिस में काम करते हैं.

    रात के 2 बजे अचानक आग से जलने की बू आई

    घटना के बारे में सुजीत कुमार झा ने बताया कि देर रात 2 बजे इशिता झा घर पर पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसे आग से जलने की बू महसूस हुई, उसने खिड़की से देखा तो पाया कि कार में आग लगी हुई है. इस दौरान जलती बाइक में ब्लास्ट भी हुआ. किसी तरह आग पर काबू पाया गया. मौके से एक बोतल पाई गई है जिसमे पेट्रोल भरा हुआ था. आग से एक बाइक और कार पूरी तरह जल कर राख हो गया है जबकि एक और कार और बाइक को बाहर निकाल लिया गया. आग से घर की खिड़कियों में लगे पर्दे और बिजली की वायरिंग को भी नुकसान पहुंचा है. आग से लगभग 5 से 6 लाख का नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news