जमशेदपुर: खतियानी जोहार यात्रा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे सीएम हेमंत, सरकार गिराने की साजिश का लगाया आरोप

    जमशेदपुर: खतियानी जोहार यात्रा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे सीएम हेमंत, सरकार गिराने की साजिश का लगाया आरोप

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आज खतियानी जोहार यात्रा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ भेदभाव किया जाता है. आरक्षण कानून बनाया जाता है, तो यूपी, बिहार वालों को कष्ट होता है. अपने आधे घंटे के भाषण में सीएम हेमंत ने अपना वक्तव्य संथाली में दिया.

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी दलित पिछड़ों के साथ मनमानी करती है. मेरी सरकार को गिराने के लिए कभी ईडी तो कभी सीबीआई से रेड करा कर परेशान किया जाता है. उनके विधायकों को लालच दिया जाता है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. इस मौके पर मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, साथ ही झामुमो के तमाम विधायक मौजूद रहे.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news