जमशेदपुर: मामूली विवाद में चली गोली, टीएमएच में चल रहा घायल का इलाज, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मामूली विवाद में चली गोली, टीएमएच में चल रहा  घायल का इलाज, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    घटना मानगो इलाके के उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर की है. जहां बच्चो के विवाद में सहनावाज नमक युवक ने इरशाद नामक युवक को गोली मार दी. वही घटना के सबंध में पड़ोसियों ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले बच्चो के विवाद से शुरू हुआ था. जिसको लेकर घायल इरशाद आज आरोपी से केवल पूछा की बच्चो के विवाद में क्यों पड़ रहे हो. उन्हे क्यों धमाका रहे हो.  इसी बीच आरोपी ने पिस्टल निकाल इरशाद के सीने पर एक गोली मार कर फरार हो गया. गोली लगते ही इरशाद जमीन पर गिर गया. जिसके बाद आस-पास के लोगों ने घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    वहीं सूचना मिलते ही उलीडीह थाना भी पहुंची और घायल से पूछताछ कि कोशिश की. मगर घायल का स्थिति बिगड़ता देख उसे टाटा टीएमएच अस्पताल रेफर किया गया. जहा पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि इरशाद के मात्र सवाल पूछने पर ही सहनावाज ने उसे गोली मार दी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news