जमशेदपुर : हथियार के बल पर लूट मामले का खुलासा,  तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल और नगद बरामद

    जमशेदपुर : हथियार के बल पर लूट मामले का खुलासा,  तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल और नगद बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस बंदूक की नोक पर लूट मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल कुछ नगद रुपये बरामद किया है. तीनों की गिरफ्तारी गुमला और रांची से की गई है. बता दें कि कुल सात अपराधियों ने साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. जिसमें से तीन की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

    फाइनेंस कम्पनी के गार्ड से किया था लूट

    सिटी एसपी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत एनएच स्थित उमा अस्पताल के पीछे एक निजी फाइनेंस कम्पनी के गार्ड को पिस्टल की नोक पर बीते दिनों देर रात अपराधियों ने 13 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे. जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम ने 7 में से 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बाकी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कम्पनी का पूर्व का कर्मचारी ने ही घटना को अंजाम दिया गया था.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news