जमशेदपुर. स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, शव की तलाशी में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर. स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत, शव की तलाशी में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में एक युवक डूबने से मौत हो गई है.  युवक की पहचान बिस्टुपुर के धतकीडीह का रहने वाला सेर खान के रूप में की गई है. बता दें कि युवक की डूबने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद नहीं किनारे लोगों की भीजड़ इक्टठा हो गई. वहीं इस घटना से युवक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है.

    इसी बीच लोगों ने युवक की डूबने की खबर स्थानीय सोनारी थाना को दी. सूनचा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे हुए युवक की तलाश में जुट गई है. पुलिस द्वारा गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है लेकिन अभी तक युवक का शव बरामद नहीं किया गया है. न्यूज लिखे जाने तक पुलिस द्वारा युवक की तलाशी की जा रही है.  

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news