जमशेदपुर. सोनारी में एक व्यक्ति की पत्थर से कुच कर की गई हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर. सोनारी में एक व्यक्ति की पत्थर से कुच कर की गई हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर बस्ती में रविवार कि सुबह नायडू बाघ नामक व्यक्ति की पत्थरों से कुच कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पूरे बस्ती में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मृतक व्यक्ति के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है.

    पुलिस मामले की जांच मे जुटी

    वही सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बताया जा रहा है कि नायडू बाग अकेले घर में रहता था. आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि नायडू बाग काफी काफी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करता था जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी. सुबह पर जब परिजनों को मौत की सूचना मिली तो परीवार के सभी लोग वहां पहुंचे. घटना के बाद मृत व्यक्ति की पत्नी और् सास का कहना है कि आसपास के लोगों ने इसकी हत्या की है ताकी घर पर कब्जा किया जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट. रंजित ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news