जमशेदपुर: एसएसपी के आवास से निकला 12 फीट का अजगर सांप, मचा हड़कंप   

    जमशेदपुर: एसएसपी के आवास से निकला 12 फीट का अजगर सांप, मचा हड़कंप    

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार के आवास में  12 फीट का अजगर सांप निकला. यह अजगर बॉडीगार्ड के रूम में निकला जिसे सुबह के 4:00 बजे रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया गया. 

    सांप का रेस्क्यू

    बुधवार सुबह 4:00 बजे जब गार्ड को अपने कमरे में सांप की भनक लगी तो एसएसपी आवास में हड़कंप मच गया. जिसके बाद तुरंत बाद स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद स्नेक रेस्क्यूअर राहुल सिंह वहां पहुंचे और सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. यह कोबरा नाग था, जिसको स्पेक्टेकल्ड कोबरा कहा जाता है. नाग सांप काफी जहरीला सांप माना जाता है. इसमें न्यूरोटॉकिस्स जहर पाया जाता है. 

    पहले भी निकल चुके हैं कई जहरीले सांप 

    वहीं कुछ दिन पूर्व जुबिली पार्क के पास एक नाग सांप निकल आया था. इसको लेकर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी. बाद में लोगों ने नाग सांप को घेर लिया और फिर किसी तरह स्नेक रेस्क्यू करने वाले चंदन पाठक से लोगों ने संपर्क साधा. चंदन पाठक खुद पहुंचे और खतरनाक सांप को पकड़कर अपने काबू में कर लिया. उसको फिर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया. वहीं तीसरी घटना सिदगोड़ा के एग्रीको के पास की थी. जहां लंबा अजगर सांप मिला था. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news