जायसवाल भगत समाज एकजुट होकर उत्थान के लिए हुंकार भरेगा, नई कार्यकारिणी गठित 

    जायसवाल भगत समाज एकजुट होकर उत्थान के लिए हुंकार भरेगा, नई कार्यकारिणी गठित 

    धनबाद (DHANBAD):  गोबिंदपुर भगत समाज, गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव में सर्वसम्मति से राजेश कुमार जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया.  इसके अलावा  राजेश कुमार जायसवाल ,शिल्पांचल कलवार महासभा ( झारखंड ,बंगाल) के सह सचिव भी है और लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के  चेयर पर्सन भी है.  सभा में निर्णय लिया गया कि  अब जायसवाल भगत समाज का  विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अब अपने हित  इस्तेमाल नहीं कर सकेगी बल्कि यह समाज अब एकजुट होकर उत्थान के लिए हुंकार भरेगा.  नए अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि  आर्थिक रूप से जो कमजोर होगा, उसे व्यापार करने के लिए आर्थिक मदद और आर्थिक रूप से कमजोर लड़की की शादी समाज के द्वारा सम्मिलित प्रयास से किया जाएगा.  

    जायसवाल भगत समाज गोविंदपुर की नई कार्यकारिणी का चुनाव अग्रसेन भवन गोविंदपुर में संपन्न हुआ.  जिसमें मुख्य संरक्षक शंभू प्रसाद भगत, संरक्षक अशोक जायसवाल ,भरत जायसवाल ,मनोज जायसवाल (कंडरा) ,संजय जायसवाल (गोपू), राजेश जायसवाल (बंटी) ,अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल ,उपाध्यक्ष शिशिर कुमार भगत, सचिव संजय भगत ,सह सचिव पुरुषोत्तम भगत, कोषाध्यक्ष राजा जायसवाल ,सह कोषाध्यक्ष मनीष कुमार भगत, मीडिया प्रभारी राजकुमार जायसवाल ,कार्यकारिणी सदस्यआनंद जायसवाल ,पवन जायसवाल, शिवांग भगत, जितेश कुमार जायसवाल, मनोज जायसवाल ,पारस जायसवाल, राज जायसवाल, उत्तम जायसवाल, सुशील कुमार भगत ,सीपू जायसवाल को बनाया गया.  मंच संचालन आनंद जायसवाल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन राजा जायसवाल के हाथो पूरा हुआ.  सभा को सफल बनाने में शिशिर कुमार भगत ,शिवनंदन भगत, आनंद जायसवाल, शंभू भगत अशोक जायसवाल, भरत भगत, नवीन जायसवाल, जितेश कुमार जायसवाल, संजय भगत , उत्कर्ष जायसवाल, मनोज जायसवाल, समेत समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news