पहली बार विधानसभा नंगे पाव पहुंचे जयराम, सीढ़ी पर टेका माथा, देखिए तस्वीर

    पहली बार विधानसभा नंगे पाव पहुंचे जयराम, सीढ़ी पर टेका माथा, देखिए तस्वीर

    रांची(RANCHI):  डुमरी से चुनाव जीत कर विधानसभा तक का सफर तय करने वाले जयराम महतो पहली बार विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंचे है. इस दौरान जयराम महतो सबसे अलग अंदाज में सदन में इंट्री करते दिखे है. पहले सीढ़ी पर हाथ जोड़ कर प्रणाम किया फिर माथा टेक कर सदन में प्रवेश किया है.

    पहली तस्वीर जब जयराम महतो विधानसभा में पहुंचे तो एकदम अलग अंदाज में दिखे. जैसे कोई मंदिर में पूजा करने जाता है तो हाथ जोड़ कर प्रमाण किया.

    दूसरी तस्वीर है, जिसमें जयराम महतो माथा टेक कर इस लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश किया है.

    इसके बाद एक वीडियो में भी जयराम महतो के नाम से पोस्ट किया गया है. जिसमें वह कैसे विधानसभा पहुंचे वह देखा जा सकता है. अपने आप में एक अलग तस्वीर है. अब आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले जयराम महतो अब जनता और छात्रों के मुद्दे को सदन में उठायेंगे.              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news