खूंटी : शराब कारोबारी वीरेन हत्याकांड मामले में जयनाथ साहू रिमांड पर, पूछताछ जारी

    खूंटी : शराब कारोबारी वीरेन हत्याकांड मामले में जयनाथ साहू रिमांड पर, पूछताछ जारी

    खूंटी(KHUNTI): पुलिस ने सम्राट गिरोह के सरगना जयनाथ साहू को रिमांड पर लिया है. शराब कारोबारी वीरेंद्र जायसवाल उर्फ वीरेन हत्याकांड मामले में जयनाथ से पुलिस पूछताछ करेगी. इस मामले में जयनाथ साहू का नाम सामने आया था. खूंटी के दो दर्जन कांडों में जयनाथ की संलिप्तता रही है. खूंटी पुलिस जेल से लेकर जयनाथ को थाना ला चुकी है.

    क्या है मामला

    पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2014 की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने वीरेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ वीरेन की गोली मारकर हत्या कर दिया था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि सम्राट गिरोह के सरगना जयनाथ साहू के निर्देश पर हत्या हुई थी. इस मामले में खूंटी थाना में 24/14 दर्ज करायी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था.

    रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news