Jail shoot out - पोस्टमार्टम शुरू, पता चल जाएगा कि  अमन सिंह को कितनी गोलियां मारी गई थी 

    Jail shoot out - पोस्टमार्टम शुरू,  पता चल जाएगा कि  अमन सिंह को कितनी गोलियां मारी गई थी 

    धनबाद(DHANBAD) | रविवार को धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है.  पोस्टमार्टम शुरू करने के पहले उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा था. परिजनों  के धनबाद पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम शुरू किया गया है.  अमन सिंह की रविवार को धनबाद जेल में कई गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी.  उसके सिर में गोली मारी गई थी , बाई आंख में गोली मारी गई थी, पेट में भी  गोली मारी गई थी. इस घटना की सूचना जंगल की आग  की तरफ फ़ैली.  पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भागे -भागे  धनबाद जेल पहुंचे. अमन सिंह को धनबाद के SNMMCH में ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    घंटो हुई जाँच , नहीं मिला हथियार 
     उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने धनबाद जेल का चप्पा -चप्पा छान मारा.  जिस हथियार से अमन सिंह को गोली मारी गई थी, वह नहीं मिला है.  लेकिन गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है. धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या करने की रविवार को पहली घटना घटी है.  पूर्व डिप्टी मेयर  नीरज सिंह हत्याकांड के सिलसिले में अमन सिंह को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया था.  धनबाद में आकर उसने अपना एक नेटवर्क तैयार कर लिया था.पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी गोलियां अमन सिंह को मारी गई थी. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news