जयराम की दहाड़,SP साहब आपके गन में 6 गोली है अगर यह चल गई तो 10 हजार लोग क्या करेंगे

    Jai Ram roared, "SP sir, you have 6 bullets in your gun. If it goes off, what will 10,000 people do?"|जयराम की दहाड़,SP साहब आपके गन में 6 गोली है अगर यह चल गई तो 10 हजार लोग क्या करेंगे

    रांची(RANCHI) झारखंड के डुमरी  विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो फिर सोशल मीडिया में वायरल है. लातेहार जिले में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया उनका भाषण सुर्खियों में है. जिसमें वह मंच से पुलिस अधिकारियों के समाने बोलते है कि एसपी सहाब जमीन का खेल मत खेलीए आपके पिस्टल में 6 गोली और एक गोली एक नौजवान ने खा लिया फिर पाँच खड़े हो गए तो उसके बाद 10 हजार लोग आपका क्या करेंगे यह सोच लीजिए.

    दरअसल यह बयान जमीन अधिग्रहण और कब्जे के खिलाफ विधायक ने दिया है. जिसमें वह मंच से संबोधित करते है और लोगों को अपने हक अधिकार के बारे में जानकारी देते है. इसी बीच जयराम महतो अपने पुराने तेवर में दिखे और फिर मंच से बयान दे दिया. जिससे एक तरफ ताली बजने लगी. लेकिन जयराम ने साफ कहा कि यह समय एकजुटता से अपने हक और अधिकार को लेने का है.

    कोई भी पुलिस अधिकारी अगर जमीन का खेल खेलता है और कंपनी का लठैत बन कर काम करता है तो उसे सबक सिखाएंगे. झारखंड लड़ कर लिया है लेकिन गुलामी और बेबसी अब तक दूर नहीं हुई.



    Related News