प्रेमिका से मिलना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल


गढ़वा (GARHWA): बंगाल में कुछ दिनों पहले एक खौफनाक घटना सामने आई थी. जहां एक युवक दूसरे युवक औऱ युवती को जमीन पर लिटा कर मार रहा था. इस घटना ने सब को हिला कर रख दिया था. ठीक उसी तरह की घटना झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आई है. जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव मे बंगाल जैसा मामला सामने आया है. जहां यूपी और झारखंड से सटे बिलासपुर गांव मे एक विवाहिता महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे पाने के बाद ग्रामीण आग बबूला हो गए. जिसके बाद दोनों को सड़क पर लिटा कर जमकर पिटाई की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानिए क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पड़कर हांथ-पांव बांधकर जमकर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद प्रेमी के साथ प्रेमिका को भी गांव से भेज दिया. जानकारी के अनुसार सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरिना कछार गांव निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव बराबर अपनी प्रेमिका विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा की पत्नी सरिता देवी से मिलने उसके घर आता था. ग्रामीण दोनों को पकड़ने के फिराक में लगे थे. विगत सोमवार की रात प्रेमी जयप्रकाश यादव प्रेमिका सरिता देवी से मिलने उसके घर पहुंचा. इसकी भनक लगते ही ग्रामीण रात में ही प्रेमिका के घर से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिए. जिसके बाद जयप्रकाश के घरवालों व सरिता देवी के मायके वालों को सूचना देकर दोनों के स्वजनों को गांव में बुलाया गया. इससे पूर्व ग्रामीण प्रेमी का हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है.
4+