फिर शुरू हो गई है कोयला चोरी, 15 से 25 सितंबर तक चलेगा स्पेशल ड्राइव 

    फिर शुरू हो गई है कोयला चोरी, 15 से 25 सितंबर तक चलेगा स्पेशल ड्राइव 

    धनबाद (DHANBAD):  जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को न्यू टाउन हॉल में हुई. बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, एसएससी संजीव कुमार, ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, एसडीएम प्रेम तिवारी, खनन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, BCCL डीटी के अलावा सीआईएसएफ के अधिकारी सहित बीसीसीएल के सभी एरिया के जीएम मौजूद थे.  बता दें कि जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में विशेषकर कोयले की चोरी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई, एवम अवैध खनन, कोयले की तस्करी रोकने के उद्देश्य से सभी का मंतव्य जाना गया.  बीसीसीएल एरिया के जीएम ने अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में प्राथमिकी में देरी एवं स्थानीय थाना द्वारा सहयोग नहीं करने की बात कही.  जबकि धनबाद एसएसपी ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. 

    1 5 से 25 सितंबर तक स्पेशल ड्राइव चलेगा 

    अधिकांश कोयला चोरी बरोरा, सिजुआ, झरिया एवं निरसा थाना क्षेत्र में होती है, इस संबंध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.  धनबाद उपायुक्त ने निरसा थाना क्षेत्र में हो रहे कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर निरसा डीएसपी को हिदायत दी.  साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए ,वहीं 15 से 25 सितंबर तक स्पेशल ड्राइव चलाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति बनी. 

    क्या कहा अधिकारियो ने 
     
    उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि टास्क फोर्स की माइनिंग ट्रांसपोर्ट की बैठक संपन्न की गई है.  इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिन एरिया से अवैध खनन, अवैध परिवहन की  ज्यादा शिकायतें आ रही हैं ,उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.  हर क्षेत्र से मासिक रिपोर्ट भी ली जा रही है.  पूरे जिले में इससे पहले अवैध खनन को लेकर 15 दिन का  ड्राइव चलाया गया था.  फिर से 15 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक 10 दिनों का स्पेशल ड्राइव चलाने का फैसला लिया गया है.  इस दौरान जिन क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, उन्हें टारगेट में लिया गया है.  एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि   टास्क फोर्स की बैठक हुई है.  बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई,साथ ही अवैध खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के संबंध में निर्णय लिए गए हैं और आने वाले समय में अवैध खनन की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जाएगी. 

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news