देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनना तय! बाबा धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

    देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनना तय! बाबा धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

    देवघर(DEOGHAR): चुनावी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देवघर पहुंचे.एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया.इसके बाद वह सीधा बाबा मंदिर पहुंचे.जहां तीर्थ पुरोहित ने उनको संकल्प कराया फिर गर्भगृह में ले जाकर विशेष पूजा कराई.इनके साथ जिला अध्यक्ष सचिन रवानी,देवघर विधायक नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

    देश में मोदी की सरकार बनना तय है-केशव प्रसाद मौर्य 

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के प्रथम दो चरण में जनता ने अपना मताधिकार किया है, वह मोदी जी के विकास को देखते हुए किया है. अभी तक का जो फीडबैक मिला है, उसमे सबसे ज्यादा सीट बीजेपी जीत रही है. बाकी बचे चरणों में भी जनता मोदी जी को देखकर ही वोट करेगी. 

    केशव प्रसाद मौर्य ने देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की

      इससे साफ जाहिर होता है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनना तय है. बाबा बैद्यनाथ से देश की खुशहाली, तरक्की, देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्य ने की.फिर एयरपोर्ट पहुंच वह हवाई मार्ग से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए.  

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news