इस्कॉन, कुसुम विहार ने दो जगहों पर किया दीप दान उत्सव का आयोजन,जानिए और क्या हुआ 

    इस्कॉन, कुसुम विहार ने दो जगहों पर किया दीप दान उत्सव का आयोजन,जानिए और क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD)  | रविवार को  इस्कॉन, कुसुम विहार के द्वारा दीप दान उत्सव का आयोजन दो स्थानों पर किया गया. दिन में अलकडीह कोलियरी सेंटर एवं संध्या में उत्सव रिजॉर्ट, कुसुम विहार में कथा कीर्तन एव प्रसाद का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि इस्कॉन, मायापुर से आए नारू गोपाल दास प्रभुजी के द्वारा कथा एव कीर्तन का लाभ धनबाद वासियों को मिला. पुरुषोत्तम मास की महिमा एवं महत्व के बारे में इस्कॉन प्रबंधक सुंदर दास प्रभु जी ने कार्यक्रम में आए सभी भक्तो को बताया. सुंदर प्रभु ने बताया कि आज से प्रत्येक दिन भक्तो के घर एवं विभिन्न स्थानों पर पुरुषोत्तम मास के दीप दान का आयोजन होगा.

    भगवान के नाम का प्रचार तेजी से हो रहा 

     प्रबंधक सुंदर दास ने बताया कि इस्कॉन कुसुम विहार सेंटर एवं अलकडीह कोलियरी सेंटर में  हमारे द्वारा गीता एव भागवतम क्लास का निशुल्क आयोजन किया जाता है. धनबाद के विभिन्न स्थानों में भी भगवान के नाम का प्रचार काफी तेजी से किया जा रहा है और इन दो सेंटरों की तरह अन्य स्थान पर भी जल्द निशुल्क क्लास की शुरुवात की जाएगी. इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा प्रत्येक दिन निशुल्क ऑनलाइन क्लास भी आयोजित की जाती है.  जो भी भक्त गीता क्लास करना चाहते हो, वो सेंटर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है. अलकडीह के भक्तो ने अपने सेंटर में  दीप दान कर कुसुम विहार के आयोजन में भी हिस्सा लिया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     

     



    Related News