ये क्या माननीय या कोई सड़क छाप! साथी विधायक को दे दिया खुलेआम गाली, गुस्से में लाल हुए समर्थक

    ये क्या माननीय या कोई सड़क छाप! साथी विधायक को दे दिया खुलेआम गाली, गुस्से में लाल हुए समर्थक

    रांची(RANCHI): झारखंड में अब राजनीतिक इस कद्र गिर गई है कि भाषा की मर्यादा तार तार हो रही है. आम कार्यकर्ता तो छोड़िए मांडू विधायक ने जयराम महतो के खिलाफ बोलते बोलते हद पार कर गए. वह भूल गए कि वह खुद एक विधायक है और दूसरे विधायक के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. लेकिन जब बात गाली गलौज तक पहुंची और देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया. अब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जयराम महतो की पार्टी JLKM ने इसकी निंदा करते हुए. इस मामले में आंदोलन की बात कही है.

    दरअसल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. जिसमें एक निजी चैनल में विधायक तिवारी महतो बात कर रहे थे. इस दौरान जैसे ही जयराम महतो का नाम आया उसके बाद तो विधायक आगबबुला हो गए और सीधे गाली दे बैठे.

    इस वीडियो के समाने आने के बाद JLKM के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र महतो ने सीधे आंदोलन की चेतवानी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से साफ पता चलता है कि कैसी मानसिकता है. उन्होंने कहा कि तिवारी महतो माफी मांगे नहीं तो पूरे झारखंड में आंदोलन होगा.

    इस पूरे बवाल पर आजसू नेता लंबोदर महतो ने कहा कि यह वीडियो एडिटेड है. और AI का इस्तेमाल किया गया है. विधायक एक साफ सुथरा छवि के है. उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा हरकत कुछ लोगों ने किया है.         


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news