क्या देवघर जिला मंत्रिमंडल में बनाने जा रहा है इतिहास, पढ़िए पूरी जानकारी
.jpg)
.jpg)
देवघर(DEOGHAR): झारखंड के सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध देवघर जिला अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र आता है. झारखंड गठन के बाद ऐसी कोई सरकार नही बनी जिसमे एक या दो मंत्री जिला से नही बने. लेकिन, 2024 के चुनाव के बाद ऐसा लग रहा है कि पहली बार जिला इतिहास रचने जा रहा है. देवघर, मधुपुर और सारठ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुँचे. विधायक के मंत्री बनने के प्रबल संभावना जताई जा रही है. तीनों सीट इंडी गठबंधन की झोली में है. तीनो विधायक अपने अपने क्षेत्र के दिग्गज नेता है,कोई दूसरी बार तो कोई पांचवी बार तो कोई चौथी बार जीत कर विधानसभा पहुँचे है. ऐसे में तीनों का मंत्री बनने की चर्चाएं जिला भर में तेज है.
जानिए कौन कितनी बार विधायक बने और मंत्री बनने के क्या है संभावना
देवघर जिला के सारठ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की बात करें तो इन्होंने इस क्षेत्र से 1985,1990,1995 और 2005 का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँचे थे. फिर 15 साल बाद इस बार चुनाव जीते है. इन्होंने 2014 से 2024 तक लगातार विधायक रहे पूर्व मंत्री रंधीर सिंह को 37429 मतों से इस बार हराया है. ऐसे में पांचवी बार इस क्षेत्र से विधायक बनने वाले उदय शंकर सिंह का मंत्री बनने की चर्चाएं क्षेत्र में तेज़ी से हो रही है. झामुमो के टिकट पर चुनाव जीतने वाले चुन्ना सिंह शिबू सोरेन के करीबी भी माने जाते हैं.
अब बात मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की करे तो यहाँ से लगातार दूसरी बार विधायक बन हाफिजुल हसन ने इतिहास रच दिया है. झारखंड गठन के बाद इस क्षेत्र से कोई भी लगातार दुबारा विधायक नही बन सके है. लेकिन 2021 के उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले हाफिजुल हसन 2024 के चुनाव भी भारी अंतर से जीता है. इन्होंने लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह को हराया है. इस बार 20027 मतों से हाफिजुल हराकर मंत्री बनने के राह में अग्रिम पंक्ति में काबिज है. क्योंकि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के सबसे करीब इनका परिवार माना जाता है. अल्पसंख्यक चेहरा होने से हाफिजुल के पिता हाजी हुसैन अंसारी जब सत्ता में आये तब मंत्री बने और हाफिजुल को भी विधायक बनने से पहले इन्हें मंत्री बनाया गया था।. सोरेन परिवार के करीबी होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि इनका मंत्री बनना तय है.
वहीं देवघर विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुरेश पासवान राजद कोटे से मंत्री बन सकते हैं. सुरेश पासवान पहले भी राज्य के नगर विकास,पर्यटन मंत्री रह चुके है. सुरेश देवघर विधानसभा क्षेत्र से 1995,2000,2009 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे. फिर 2014 से 2024 तक वे भाजपा के नारायण दास के हाथों हारते गए. लेकिन इस बार वे नारायण दास को 39721 मतों के भारी अंतर से हराकर चौथी बार विधायक बने. राजद कोटे से मंत्री बनने का इनका प्रबल संभावना है.
झारखंड के चौदहवें मुख्यमंत्री के रूप में 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण किया है. इसके बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ ही दिनों में होने वाला है. देवघर जिला में चारों तरफ यहां से जितने वाले तीनों विधायक को मंत्री पद मिलने की चर्चाएं की जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो जिला हेमंत सरकार में इतिहास लिखेगा की 2024 में पहली बार तीनों विधायक मंत्री बने. अब देखना होगा कि पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री का क्या निर्णय होगा.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा
4+