बहुमत मिलने पर हनुमान  के भक्त बने इरफान, कहा बजरंगबली ने लगाई बीजेपी की लंका में आग

    बहुमत मिलने पर हनुमान  के भक्त बने इरफान, कहा बजरंगबली ने लगाई बीजेपी की लंका में आग

    जामताड़ा(JAMTARA): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के प्रति आभार व्यक्त किया. और जनता को बधाई और धन्यवाद दिया.

    समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दिया-इरफान

    मौके पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया है. चुनाव में बीजेपी ने सारे हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया. लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

    बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया-इरफान

    आगे इरफान अंसारी ने कहा कि बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया है. बीजेपी इंसानों की आंखों में धूल झोंक सकती है. लेकिन बजरंगबली के आंखों में नहीं. संकट मोचन बजरंगबली ने कर्नाटक की जनता को बीजेपी की संकट से बचाया है. अब वो पूरे देश की जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाएंगे.

    बीजेपी सरकार ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थी-इरफान

    भ्रष्ट बीजेपी सरकार ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी थी. भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से कर्नाटक की जनता त्रस्त थी. जिससे आज उन्हे मुक्ति मिली. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने धर्म-जाति के नाम पर समाज को तोड़ने का भी प्रयास किया. लेकिन उसके सारे मंसूबों पर पानी फिर गया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news