गिरिडीह में अंतर जिला बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें कैसे टीम बनाकर की गई छापेमारी  

    गिरिडीह में अंतर जिला बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें कैसे टीम बनाकर की गई छापेमारी   

    गिरिडीह (GIRIDIH): डुमरी अनुमंडल के मधुपुर से पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जहां निमियाघाट थाना क्षेत्र इस गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया है. आपको बता दें कि गिरिडीह जिला में लगातार बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी, इसके बाद गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम बनाकर छापेमारी की गई, इसी दौरान अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

    गिरिडीह में अंतर जिला बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

    वहीं गिरफ्तार चोरों के पास से 6 बाइक भी जप्त की गई है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चल रही है. बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड विनोद राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.

    जानें कैसे टीम बनाकर की गई थी छापेमारी

     एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पहले भी अपराधिक इतिहास रहा है, और पकड़ा गया अपराधी बाइक चोरी कर अन्य जिला में खरीद बिक्री किया करता था. वहीं पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में भी मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news