जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू, कुल 1500 स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू, कुल 1500 स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): विधायक सरयू राय के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार दूसरे साल भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का शुरुआत कर चुके हैं. बारिडीह बस्ती से इसकी शुरुआत शनिवार से की गई.

    लाइट लगाने का काम आज से शुरू

    बता दें कि पिछले साल भी विधायक सरयू राय ने अपने विधायक फंड और राज्य सरकार के अनुदान से इस योजना के तहत 1500 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए थे. वहीं, इस साल भी ठीक पहले की भांति सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है.

    कुल 1500 स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा

    दरअसल, बारिडीह बस्ती में एक समारोह का आयोजन कर विधिवत पूजा अर्चना कर पहले स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया गया. इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि तमाम बस्ती इलाकों में जरुरत के अनुसार ये सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. बता दें कि इस बार भी कुल 1500 स्ट्रीट लाइट लगाया जाना है.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news