धनबाद के गोविंदपुर का दारोगा पंद्रह हज़ार घूस लेते गिरफ्तार 

    धनबाद के गोविंदपुर का दारोगा पंद्रह हज़ार घूस लेते गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद में बुधवार को एसीबी ने फिर एक बार धमाकेदार कार्रवाई की है.  गोविंदपुर थाने के दारोगा  विक्रम कुमार को एसीबी की टीम ने ₹15000 रिश्वत लेते धर दबोचा.  यह गिरफ्तारी बैंक मोड में हुई है.  जानकारी के अनुसार भूली के रोशन लाल से पैसा लेते दारोगा  पकड़े गए है.  किसी मामले को लेकर दारोगा  लगातार पैसे की मांग कर रहे थे.  

    एक योजना के तहत आज उन्हें पैसा देने वाले ने बैंक मोड में बुलाया और वहां घात लगाए एसीबी की टीम ने दारोगा  को रकम के साथ पकड़ लिया.  हाल के दिनों में धनबाद के कई पुलिस अधिकारियों को एसीबी ने ट्रैप  किया है.  बैंक मोड़ से गिरफ्तारी के बाद दारोगा के आवास की भी जाँच पड़ताल की गई है. पुलिस महकमे में आज की गिरफ्तारी चर्चे में है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News