दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना, यात्रियों में हड़कंप
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI) दिल्ली से देवघऱ जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम मिलने की खबर है, खबर फैलते ही यात्रियों और उनके परिजनों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी. हालांकि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करवा ली गई है. लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को उतारा जा चुका है. अधिकारियों ने बताया है कि फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया. बाद में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टेकऑफ़ की मंजूरी दे दी गई. हालांकि अभी तक बम मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.
रिपोर्ट: देवेन्द्र कुमार
4+