झारखंड सचिवालय सेवा के 19 उप सचिव को संयुक्त सचिव के पद पर मिली प्रोन्नति, पढिए पूरी लिस्ट

    झारखंड सचिवालय सेवा के 19 उप सचिव को संयुक्त सचिव के पद पर मिली प्रोन्नति, पढिए पूरी लिस्ट

    रांची (RANCHI) : लंबित प्रोन्नति पर हेमंत सरकार का विशेष ध्यान है.फिलहाल,झारखंड सचिवालय सेवा के 19 उप सचिव को संयुक्त सचिव स्तर के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. प्रोन्नति पाये संयुक्त सचिव जिस विभाग में पदास्थापित हैं, वे फिलहाल प्रोन्नति वाले पद पर उसी विभाग मे अगले आदेश तक पदस्थापित रहेंगे. कार्मिक और प्रशासनिक विभाग की ओर से इस आशय की अधिसूचना निकाल दी गयी है.

    सचिव बनाये गये पदाधिकारियों की सूची 
    उप सचिव से संयुक्त सचिव बनाये गये पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है. अजय कुमार सिंह एवं रंजीत रंजन प्रसाद (ग्रामीण विकास), संजय दूबे (भवन), पंकज चौधरी (खान), मणिभूषण श्रीवास्तव औकफ्लोरेंस तिर्की (उत्पाद), सुधीर कुमार वर्मा (स्वास्थ्य), अखिलेश कुमार (वित्त), सुधीर कुमार उपाध्याय (गृह), आलोक कुमार (कृषि), श्यामानंद झा (पेयजल), सुजीत मुखर्जी (पथ), धर्मेंद्र कुमार दीक्षित (पर्यटन), संजय कुमार (राजस्व पर्षद), रमाकांत प्रसाद (महाधिवक्ता कार्यालय), छत्रबली दास (जेपीएससी), जीतमोहन भगत (महिला बाल विकास), सत्यदेव भगत (उर्जा) एवं विजय कुमार टोप्पो (राजस्व). इसके अलावा 50 अवर सचिव स्तर के पदाधिकारियों को भी उप सचिव पद पर उसी विभाग मे प्रोन्नति दी गयी है. जहां वे पहले से पदास्थापित है. झारखंड सचिवालय सेवा संघ ने सरकार का धन्यवाद किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news