ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट क्रिकेट की जीत, जानिए विस्तार से

    ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट क्रिकेट की जीत, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के तहत 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. भारत ने पहले ही टेस्ट मैच में तहलका मचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर धूल चटाया है.अब तक की सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया को भारत से मिली है. 

    जानिए टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का हाल

    ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है.भारत में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है यहां पर स्थित ऑफिस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन के बड़े अंतर से हराया है पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के समक्ष 534 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहली पारी में भारतीय टीम ने 150 रन बनाए थे जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रन पर ही लुढ़क गई. इस प्रकार भारत को 46 रन की प्रथम पाली में लीड मिल गई दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट पर 487 रन बनाकर पाली घोषित कर दी.इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया के समक्ष कुल 534 रन का लक्ष्य रखा गया. टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 

    ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन बनाकर सीमट गई

    ऑस्ट्रेलिया की टीम 238 रन बनाकर सीमट गई इस प्रकार भारत ने 295 रन से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच जीत लिया है.जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. उल्लेखनीय है कि इस टीम में रोहित शर्मा शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news