भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, झारखंड से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान का चयन

    भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, झारखंड से सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान का चयन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-हॉकी इंडिया ने जर्मनी और स्पेन में चार देशों के टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है . 20 सदस्यीय इस टीम में झारखंड के तीन प्लेयर्स का चयन किया गया. जिसमे सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी के साथ खूंटी की निक्की प्रधान का नाम शामिल है. भारतीय टीम 16 से 30 जुलाई तक जर्मनी और स्पेन में मैच खेलेगी. स्पेन में 100वीं वर्षगांठ पर स्पेनिश हॉकी फेडरेशन का इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने वाला है.

    पहले भारतीय टीम 16 से 19 जुलाई तक जर्मनी का दौरा करेगी, इसके बाद टीम स्पेन खेलने जाएगी . जहां 25 से 30 जुलाई तक टूर्नामेट खेला जाएगा. झारखंड से तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों के चयन से प्लेयर्स का मनोबल बढ़ेगा और राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ेगी. हाल के दिनों में झारखंड से महिला हॉकी खिलाड़ियों का दबदबा नेशनल टीम में बढ़ा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news