धनबाद ज़िले में 11 सितंबर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, जानिए कहां कब 

    धनबाद ज़िले में 11 सितंबर से  शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, जानिए कहां कब 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं  राहुल गांधी  के नेतृत्व में 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गयी है. भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 दिसंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों की  3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी. 

    जहां से नहीं गुजरेगी, वहां लोकल स्तर पर निकलेगी यात्रा 

    जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी, वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है. भारत जोड़ो कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला के सभी प्रखंड एवं नगरों में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, इसी कड़ी में 11 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ कतरास सूर्य मंदिर से  किया जा रहा है.  12 सितंबर को धनबाद नगर में, 13 सितंबर को गोविंदपुर प्रखंड में ,14 सितंबर को बलियापुर प्रखंड में, 15 सितंबर को निरसा प्रखंड में ,16 सितंबर को तोपचाॅची प्रखंड में ,18 सितंबर को सिंदरी नगर में, 19 सितंबर एवं 22 सितंबर को झरिया प्रखंड में, एवं 24 सितंबर को धनबाद प्रखंड में भारत जोड़ो कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. 


    5 महीना लगातार भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम होगा 
     
    साथ-साथ लगातार 5 महीना निरंतर जिला के सभी प्रखंड, नगर वार्ड एवं पंचायतों में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम करेगी.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,मदन महतो, शमशेर आलम, मुख्तार खान,योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, मनोज यादव, जाहिर अंसारी, डीके सिंह, संतोष राय, जितेश सिंह, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, इम्तियाज अली, राहुल राज, डीएन यादव, अवधेश पासवान, मधुसूदन मोदक, शहजादा हुसैन, संजय सिंह चौधरी, प्रभाकर नोनीया, जावेद रजा, भोलानाथ सिंह, प्रमोद सिंह, प्रीतम रवानी, मसूद आलम, निवारण महतो, पंकज चौधरी, रमेश राय, संजीव चौहान, अरविंद सैनी, भास्कर झा, सुखदेव हांसदा, अखिलेश चौधरी, अशोक दत्ता, वाईपी दत्ता सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे.


    रिपोर्ट : प्रकाश महतो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news