लौहनगरी में इस बार बेहद यादगार होगा स्वतंत्रता दिवस, जानिये क्या है खास तैयारी

    लौहनगरी में इस बार बेहद यादगार होगा स्वतंत्रता दिवस, जानिये क्या है खास तैयारी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  देश आजादी का 75 वा महोत्सव बना रहा है.  इस बार स्वतंत्रता दिवस पर शहर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस बार विभिन्न स्कूलों के छात्र और छात्राएं अपना करतब दिखाएंगे, साथ ही रैफ जैप और जिला पुलिस के जवान के साथ एनसीसी के जवान स्वतंत्रता दिवस में शरीक होंगे. उधर अमृत महोत्सव को और यादगार बनाने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ने अपने कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहें. बैठक में एसएसपी भी मौजूद रहें. वैसे 15 अगस्त धूमधाम से कैसे मनाया जाए और आजादी का अमृत महोत्सव यादगार कैसे बने, इसको लेकर रणनीति बनाई गई.

     

    कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

    हालांकि कोरोना काल के कारण पिछले 2 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन ज्यादा ताम-झाम के साथ नहीं किया गया. न ही झांकियां निकाली गई और न ही सांसकृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तपति की गई. क्योंकि इस साल कोरोना से निजाद मिल चुका है, और देस में आजादी का 75 वा महोत्सव भी मनाया जा रहा है, इसलिए इस साल प्रशासन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में बड़ा और यादगार कार्यक्रम करने की तैयारियों में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news