दुमका: राजस्व उपनिरीक्षकों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानिये इसकी वजह

    दुमका: राजस्व उपनिरीक्षकों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानिये इसकी वजह

    दुमका(DUMKA): जिला के पुराना समाहरणालय परिसर में झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में जिले के सभी अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हुए. बैठक के दौरान झारखंड राज्य राजस्व संघ के निर्णय के अनुरूप कल सोमवार से दुमका जिला के सभी राजस्व उपनिरीक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे, बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया.

    सरकार की तरफ से मांग पर कोई विचार नहीं

    वहीं, बैठक के बाद जानकारी देते हुए संघ द्वारा बताया गया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर संघ आंदोलनरत है. पहले भी इन मांगों को लेकर सरकार से बातचीत हुई थी लेकिन सरकार की तरफ से मांग पर कोई विचार नहीं किया गया. इसका ही नतीजा है कि एक बार फिर कल सोमवार से सभी राजस्व उपनिरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. इनकी प्रमुख मांगों में राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, दो पहिया वाहन और इंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ग्रेड पे लागू करने सहित ग्यारह सूत्री मांग शामिल है.

    संसाधन की काफी कमी

    संघ का कहना है कि सरकार द्वारा सभी को कंप्यूटर जनित कार्य का दायित्व सौंप दिया गया लेकिन उसके अनुरूप कोई भी संसाधन नहीं दिया गया है. जिससे कार्य करने में काफी परेशानी होती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news