कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

    कुड़मी समाज का अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी, रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

    रांची(RANCHI): आदिवासी कुड़मी समाज के द्वारा एसटी कोटा में शामिल होने की मांग को लेकर बुधवार से ही पश्चिम बंगाल के खेमाशुली और आद्रा रेल मंडल के कुस्तोर स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल चक्का है. गुरुवार को दूसरे दिन भी रेल चक्का जाम किया गया है. जिसके कारण हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन का परिचान पूरी तरह से ठप हो गया है. रेलवे द्वारा आंदोलन को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट में बदलाव किया गया है. बता दें कि कुड़मी समाज के द्वारा रेल चक्का जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. आंदोलन के कारण सभी रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है.  

    एनएच को भी किया गया जाम

    बता दें कि कुड़मी समाज के द्वारा नेशनल हाईवे एनएच 49 को भी जाम कर दिया गया है. जिसके कारण कोलकाता जाने वाले सैकड़ों वाहन खड़े हो गए हैं. जाम के कारण हाईवे में भी वाहनों की लंबी कतार होती जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news