लौहनगरी में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, आपसी रंजीश में गोलीबारी, पढ़े वजह

    लौहनगरी में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, आपसी रंजीश में गोलीबारी, पढ़े वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.  ताजा मामला देर रात का है, जहां सोनारी थाना अंतर्गत खुटाडीह के पास आपसी रंजिश को लेकर सुमित गोराई ने सुमित यादव पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. जिससे हड़कंप मच गया.

    आपसी रंजीश में गोलीबारी

    बीच सड़क पर गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची.  तब तक सुमित गोराई फरार हो चुका था. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किया है. हालांकि सुमित यादव ने भाग कर अपनी जान बचा ली. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news