देवघर के इस स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, कार्यवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

    देवघर के इस स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, कार्यवाई की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

    देवघर(DEOGHAR): हाल ही  देवघर के जसीडीह स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के शिक्षक पर ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जसीडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया था,लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होता देख आज 22 सितंबर को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने फ्रांसिस स्कूल के पास विरोध प्रदर्शन किया. विद्यार्थी परिषद के देवघर जामताड़ा के विभाग संयोजक शुभम राय के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान स्कूल प्रबंधन का पुतला भी दहन किया गया.

    देवघर के इस स्कूल में पापी शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी

     वहीं पुलिस की ओर से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर विरोध कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पहले तो प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया गया, लेकिन नहीं मानने पर पुलिस जबरन नेतृत्वकर्ता सहित चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. थाना पहुंचते ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे, उसके बाद पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए सभी को छोड़ दिया गया.

    विरोध में उतरे विद्यार्थी परिषद के 4  कार्यकर्ताओं हिरासत में

     देवघर जामताड़ा विभाग संयोजक शुभम राय ने कहा कि मिशनरी स्कूल में इस तरह का मामला लगातार सामने आ रहा है. खासकर स्कूल के टीचर की ओर से सिर्फ छात्रा को टारगेट किया जा रहा है.इन्होंने इस मामले में स्कूल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. और कहा कि शिक्षा के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news