सिमडेगा : नाबालिक की संदेहास्पद मौत मामले में एक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    सिमडेगा : नाबालिक की संदेहास्पद मौत मामले में एक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    सिमडेगा (SIMDEGA) : जिले के बानो थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक नाबालिक युवती की हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कमला पानी लुड़गी नदी के पास से संदेहास्पद स्थिति में मृतिका मिली थी. इस मामले में कोलेबिरा पुलिस ने आरोपी चांद अंसारी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मृतका की बहन रेशमा कुमारी ने उसके खिलाफ कोलेबिरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसे लेकर कोलेबिरा थाना में कांड संख्या  66/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. कोलेबिरा पुलिस ने तत्परता पूर्ण  पुलिसिया कार्रवाई करते हुए बानो निवासी  19 साल के चांद अंसारी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर धारा 363, 366A,376(3)/302,भादवी4/6 पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया.

    क्या है मामला

    गौरतलब है  होलिका कुमारी लचरागढ़ में अपने मामा जगदीप सिंह के घर में रहकर इंटर की पढ़ाई करती थी. सोमवार 31 अक्टूबर की सुबह वह अपने मामा के घर जाने के नाम से घर से निकली. लेकिन होलिका अपने मामा के घर नहीं पहुंची. होलिका की बड़ी बहन रेशमा ने बताया कि सोमवार की रात उसके पास चांद अंसारी नामक युवक का फोन आया. चांद ने उसे बताया कि उसकी बहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है. रेशमा के अनुसार फोन करने वाले युवक ने उन्हें कोलेबिरा स्थित शिवम अस्पताल बुलाया. इसके बाद रेशमा अपने परिजनों के साथ शिवम अस्पताल पहुंची. यहां अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि होलिका की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया है. इसके बाद होलिका के परिजन देर रात ही सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्हें उनकी बेटी मृत पाई गई. 

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news