बीच सड़क युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,लोगों ने बुझाया आग, पढ़ें वजह

    बीच सड़क युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,लोगों ने बुझाया आग, पढ़ें वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत पारिवारिक विवाद में एक युवक ने खुलेआम शनिवार के दिन बीच सड़क आत्महत्या करने की कोशिश किया. युवक ने अपने उपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. जिसके बाद शरीर में आग फैल गई. और युवक छटपटाने लगा. और इधर-उघर दौड़ने लगा. जिससे वहां के लोग हैरान हो गये.

    युवक ने खुलेआम सड़क पर की आत्महत्या की कोशिश

    युवक को यू आग से लपटे सड़क पर दौड़ते देख लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे. इस वक्त बीच सड़क पर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शरीर पर लगी आग को बुझाया. और उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया.वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news