हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, हाथी ने कुचल कर ली युवक की जान

    हाथी के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, हाथी ने कुचल कर ली युवक की जान

    सरायकेला(Seraikela): सरायकेला के जंगल में हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला. वहीं घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति जंगल में हाथी के साथ सेल्फी लेने गया था. इसी दौरान हाथी उग्र हो गया और युवक को कुचल कर मार डाला.

    सेल्फी लेना पड़ा महंगा

    बता दें कि सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोनाहातू पिलीद चांदनी चौक जंगल के समीप सोमवार को जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगल के मुर्शिदाबाद निवासी अशरफुल हक(37) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति टेबुल-कुर्सी बेचने का काम करता था. विगत कुछ दिनों से युवक यहां रह कर टेबुल-कुर्सी बेचा करता था. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि असरफुल जंगल में हाथी को देखने गया था. इस बीच जंगली हाथी के पास पहुंच कर वह सेल्फी ले रहा था. तभी जंगली हाथी उग्र हो गया और युवक को कुचल कर मार डाला. जिसके बाद आसपास के लोगों ने ईचागढ़ पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस औऱ वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. इस घटना के बाद पुरे इलाके में देहशत का माहौल फैला हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news