30 अक्टूबर तक अनाजों का उठाव के साथ वितरण भी करें सुनिश्चित, सीएम की ताकीद

    30 अक्टूबर तक अनाजों का उठाव के साथ वितरण भी करें सुनिश्चित, सीएम की ताकीद

    रांची (RANCHI):  राज्य में सियासी घमासान के बीच CM हेमंत सोरेन ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे जनता को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिला है. उनका प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरें और उसका असर लोगों के चेहरों पर भी दिखे. उन्होंने आज स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 अक्टूबर तक शत प्रतिशत अनाजों का उठाव कर लिया जाए और इसका वितरण भी सुनिश्चित किया जाए. 

    सीएम ने  खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा के दौरान धान अधिप्राप्ति , झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नए राशन कार्ड वितरण , राशन कार्ड आधार सीडिंग , पीटीजी डाकिया योजना और गोदाम निर्माण योजना के प्रगति की जानकारी ली. विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि कम बारिश और सूखे की स्थिति में इस वर्ष 8 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है. 

    सोमवार को सुबह से ही रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में सभी प्रमंडलीय आयुक्त और उपायुक्त के साथ सभी जनकल्याणकारी  योजना की समीक्षा बैठक ले रहे हैं और अधिकारियों  को सख्त दिशा-निर्देश दे रहे हैं. 
     

    ये भी निर्देश 

    ● किसान खुद निबंधन करा सके,  इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

    ● इस वर्ष  अक्टूबर तक एक हज़ार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.  यह निर्देश उन जिलो को दिया गया है, जिनके द्वारा गोदाम निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. 

     



    Related News