खुशखबरी : झारखंड की 3 महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुईं आमंत्रित

    खुशखबरी : झारखंड की 3 महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुईं आमंत्रित

    रांची (RANCHI) आगामी सप्ताह नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो जाएगी और नए वर्ष के आगमन के साथ ही झारखंड की 3 महिला हॉकी खिलाड़ियों का भी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है, जो राज्य के लिए नए वर्ष के तोहफा के रूप में है. आगामी 4 जनवरी से 15 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के सिमडेगा जिला के 3 महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेन, काजल बड़ा और महिमा टेटे कैंप के लिए आमंत्रित की गई है. यह तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला की रहने वाले हैं. महिमा टेटे और दीपिका सोरेन पूर्व में भी जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वर्ष के शुरुआत में तीनों खिलाड़ियों के कैंप में आमंत्रण होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार,मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news