धनबाद के सरायढेला में डॉक्टर पत्नी ने छत से कूदकर दे दी जान ,पुलिस पहुंची तो क्या हुआ !!

    धनबाद के सरायढेला में डॉक्टर पत्नी ने छत से कूदकर दे दी जान ,पुलिस पहुंची तो क्या हुआ !!

    धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद के सरायढेला के  शांति विहार  प्रगति वाटिका अपार्टमेंट से शनिवार को एक महिला छत से कूदकर जान दे दी.   मृतका की पहचान डॉक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी के रूप में हुई है.  

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक छत से छलांग लगा दी, गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई.  स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.  सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया.  अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आई  है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी   पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है.  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की  कार्रवाई की जाएगी। 



    Related News