साहिबगंज में ससुर की हत्या मामले में आरोपी बहु गिरफ्तार, डीएसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्या थी हत्या की वजह

    साहिबगंज में ससुर की हत्या मामले में आरोपी बहु गिरफ्तार, डीएसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए क्या थी हत्या की वजह

    साहिबगंज(SAHEBGANJ): जिले के राजमहल थाना क्षेत्र पर स्तिथ जामनगर प्राणटोला गांव में बीते रविवार की देर शाम खूनी बहू ने अपने ही ससुर की धा रदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ़्तार कर लिया है.

    पूरा मामला 

    बताया जा रहा है कि दिन दहाड़े हुई हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना मिलने पर राजमह ल थाना प्रभारी गुलाम सरवर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से सबूत इकट्ठा कर ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी थी. इधर ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जानकारी सामने निकल कर आई है कि गांव के अधिकांश लोग मां मनसा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले हुए थे. रविवार की दोपहर बाद संध्या करीब 04बजे गांव में सन्नाटा था. प्राण टोला,जामनगर निवासी विभूति मंडल (70) अपने घर के बाहर बरामदे में कुर्सी में बैठे हुए थे. इसी बीच उनकी पुत्रवधू रेणु देवी,पति गोविंद मंडल ने अचानक तेज धारदार हथियार से गला रेत कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.वारदात के बाद रेणु देवी घर से फरार हो गई. गाँव के ग्रामीणों का कहना था कि इस बीच किसी तरह के लड़ने झगड़ने की आवाज या शोरगुल उन्होंने नहीं सुनी. बुजुर्ग सफेद धोती और गंजी पहने हुए थे. उसका शव घर के समी प मिट्टी पर पड़ा हुआ था. चारों ओर खून पसरा हुआ मिला.

    जानिए राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 

    इधर घटना को लेकर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी महिला अभियुक्त के ससुर पैतृक जमीन को बेचने एवं घरेलू विवाद को लेकर हमेशा मारपीट करता रहता था. इसी वजह से बहु ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया. घटना के 24 घंटे के अन्दर काण्ड का उद्भेदन कर काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त रेणु मंडल उम्र- 40 वर्ष पति गोबिन्द मंडल सा० पश्चिमी जामनगर प्राण टोला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

    यह भी पढ़ें 

    हत्या की वारदात से दहला साहिबगंज! हत्यारन बहू ने ससुर को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बहू फरार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news