साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पति -पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक स नसनीखेज घटना सामने आई है.पूर्वी प्राणपुर पंचायत में एक पति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी संतरा खातून की बेरहमी से हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया.मछुआरों ने नदी में तैर ता शव देखा,जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पहचान होने पर परिजनों ने हत्या का आरोप पति राहुल शेख पर लगाया.मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और दहेज को लेकर विवाद के कारण महिला पिछले दो साल से मायके में रह रही थी.आरोप है कि आरोपी पति ने बहाने से बुलाकर गंगा किनारे ले जाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट:गोबिंद ठाकुर,साहिबगंज
Thenewspost - Jharkhand
4+


