धनबाद के निरसा में बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए

    धनबाद के निरसा में बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, पुलिस पहुंची तो क्या हुआ, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD): निरसा के गंगापुर गांव में शनिवार की सुबह  बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है.   यह घटना मामूली विवाद से शुरू हुई और हत्याकांड में तब्दील हो गई.  बड़े भाई ने छोटे के सिर पर लोहे के रड  से हमला बोला .  उसके बाद छोटे भाई की जान चली गई.  पुलिस पहुंच गई है.  यह  घटना शनिवार की सुबह हुई बताई गई है. मृतक की पत्नी ने अपने जेठ पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए एमपीएल ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

     पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. छोटा भाई प्रशांत एमपीएल प्लांट में काम करता था.  खाली समय में मुर्गे की दुकान चलाता था.  जबकि उसका बड़ा भाई हरमन एमपीएल प्लांट में विस्थापित कर्मचारी है. 

     वह मुर्गा दुकान खोलने का विरोध कर रहा था.  उसका कहना था कि जिस जमीन पर दुकान खोली गई है, वह उसकी है.  इसलिए दुकान बंद कर दो.  इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट हो गई.  इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को रॉड से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया.  मृतक को  एक पुत्र एवं एक पुत्री है.

    निरसा (धनबाद ) से विनोद सिंह की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news