स्मृति शेष :धनबाद में टूट गई श्रमिक आंदोलन और समाज सेवा की एक मजबूत कड़ी

    धनबाद में श्रमिक आंदोलन और समाज सेवा की एक मजबूत कड़ी टूट गई.  अवध किशोर सहाय का निधन हो गया.  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वह पूर्व केंद्रीय महासचिव रह चुके थे.  दी झारखंड कोलियरी  मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष थे.

    स्मृति शेष :धनबाद में टूट गई श्रमिक आंदोलन और समाज सेवा की एक मजबूत कड़ी

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में श्रमिक आंदोलन और समाज सेवा की एक मजबूत कड़ी टूट गई.  अवध किशोर सहाय का निधन हो गया.  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वह पूर्व केंद्रीय महासचिव रह चुके थे.  दी झारखंड कोलियरी  मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष थे.  प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में उनकी गिनती होती थी.  

    शनिवार की देर रात को अशर्फी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.  उनके निधन की खबर जंगल की आग  की तरफ फैली और उन्हें चाहनेवाले उनके अंतिम दर्शन को  धनबाद स्थित  आवास  पहुंच गए.  शुभचिंतकों का तांता  लगा रहा. उनके कृतित्व को याद  कर लोगो ने अश्रुपूरित विदाई दी.   उनकी पहचान एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में थी. 

     उनके पुत्र अमरेंद्र सहाय ( बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष) रह चुके है.  दूसरे पुत्र अमितेश सहाय झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष है.  रविवार सुबह 10:00 बजे के लगभग उनकी अंतिम यात्रा धनबाद के आवास से निकली, बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए शामिल हुए. मुनीडीह के कपल  घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news