झारखंड के 14 जिलों में कल से मेघगर्जन के साथ व्रजपात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    झारखंड के 14 जिलों में कल से मेघगर्जन के साथ व्रजपात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    रांची(RANCHI): झारखंड में मौसम एक बार फिर अपना रूख बदलता नजर आ सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि झारखंड में 15 मार्च से राजधानी रांची समेत 14 जिलों में मेघगर्जन और व्रजपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकती है.

    इन जिलों में मौसम परिवर्तन की उम्मीद

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 15 से 17 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार 15 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाद, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन भी होगी.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार



    Related News