जमशेदपुर में युवक ने नदी में कुद कर की आत्महत्या, पुलिस शव को पानी से निकालने में जुटी

    जमशेदपुर में युवक ने नदी में कुद कर की आत्महत्या, पुलिस शव को पानी से निकालने में जुटी

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खरकई नदी के पुरानी पुलिया से कूदकर स्कूटी सवार एक युवक ने जान दे दी है. मामला सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस और आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने में जुट गई. पुलिस द्वारा मृतक युवक की पहचान परसूडीह निवासी सुरेश गुप्ता के रूप में हुई है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार युवक सुबह करीब 9 बजे अपने स्कूटी से पुल पर आय़ा. जिसके थोड़ी देर बाद स्कूटी पुलिया में खड़ी कर युवक ने अपना मोबाइल फोन गाड़ी में ही छोड़ दिया और नदी में छलांग लगा दी. नदी में पानी कम होने के कारण व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

    रिपोर्ट: आदित्य सिंह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news