गुमला में स्कूल की लापरवाही का छात्र छात्राएं भुगत रहे सजा, 8वीं की परीक्षा से वंचित रह गए बच्चे

    गुमला में स्कूल की लापरवाही का छात्र छात्राएं भुगत रहे सजा, 8वीं की परीक्षा से वंचित रह गए बच्चे
    गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा से वंचित होने का मामला सामने आया है.जहां  ग्रामीण और छात्रों ने बताया कि स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र दुर्गा उरांव,करीना कुमारी, सुशांति कुमारी सविता कुमारी और खुशबू कुमारी आठवीं की परीक्षा देने से वंचित रह गई है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित आठवीं की परीक्षा देने जब वे लोग स्कूल गए तो पता चला उनका एडमिट कार्ड ही नहीं आया है.

    गुमला(GUMLA):गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का परीक्षा से वंचित होने का मामला सामने आया है.जहां  ग्रामीण और छात्रों ने बताया कि स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र दुर्गा उरांव,करीना कुमारी, सुशांति कुमारी सविता कुमारी और खुशबू कुमारी आठवीं की परीक्षा देने से वंचित रह गई है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित आठवीं की परीक्षा देने जब वे लोग स्कूल गए तो पता चला उनका एडमिट कार्ड ही नहीं आया है.

    स्कूल की प्रधानध्यापिका ने दिया गैर जिम्मेदाराना जवाब

    स्कूल के प्रधानाध्यापिका दुर्गावती कुमारी ने बताया कि फॉर्म भर दिया गया था लेकिन किसी कारण से रिजेक्ट हुआ,उन्हें नहीं पता.बच्चों के अभिभावकों तथा बच्चों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा की उनका एक साल बर्बाद हो गया, उन्होंने कार्रवाई की मांग की है.

    पढ़े प्रधानध्यापिका ने क्या कहा 

     वही स्कूल की प्रधानाध्यापिका दुर्गावती कुमारी से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का आठवीं का परीक्षा नहीं हुआ है उनका वे दोबारा आठवीं की परीक्षा करांएगी.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news