गुमला में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का किया आह्वान

    गुमला में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का किया आह्वान

    गुमला(GUMLA) : गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा गुरुवार को बिशनपुर में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, पद्मश्री अशोक भगत, पद्मश्री चामी मुर्मू सहित अन्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में आदिवासी परंपरा के अनुसार पत्ते की टोपी पहनाकर और भगवान जतरा टाना भगत की मूर्ति देकर मोहन भागवत सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा की विकास एक निरंतर प्रक्रिया है. एक साथ सबका विकास और अपने पास से जो सेवा करते हैं, वही बड़े होते हैं. जिनके पास सब कुछ होता है और वह किसी की सेवा नहीं करते हुए उनके पास कुछ नहीं है.

    पिछले 40 वर्षों से संस्था लगातार लोगों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है : पद्मश्री अशोक भगत

    उन्होंने कहा कि, आदिवासी जनजाति बहुत क्षेत्र का विकास समुचित नहीं हो सकता. लेकिन लगातार एकजुट होकर कार्य करने से निश्चित सफलता मिलती है. वर्तमान में सेवा और विकास की आवश्यकता है. एक दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहे. वहीं, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से संस्था लगातार लोगों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है. 10 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं. सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिले, इस दिशा में भी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. मौके पर विकास भारती की बच्चियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news