दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल में रहने वाली एक विधवा ने एसपी कार्यालय में कार्यरत सिपाही कुणाल राणा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. तो वहीं सिपाही के पत्नी कृष्णा पर पैसों के लिए मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. इस बाबत मुफ़स्सिल थाना में 24 मई को मामला दर्ज कराने के बाद. सोमवार को इलाज करवा कर लौटी पीड़िता की पुलिस ने फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में जांच कराई. अब कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा.
जानिए क्या है पूरा मामला
मूल रूप से गोडडा के ठाकुरगंगटी की रहने वाली और वर्तमान में बलिया डंगाल में रहने वाली सिपाही की विधवा ने आरोप लगाया कि उसके पति जैएप में जवान थे. जमशेदपुर में तैनाती के दौरान उनकी मौत हो गई थे. पति के जीवित रहते दुमका जिला बल के जवान कुणाल राणा का घर आना जाना होता था. पति की मौत के बाद कुणाल ने बरगलाकर शारीरिक संबंध बनाया. पति की मौत के बाद मिला 18 लाख रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. पैसों से जमीन का कारोबार करने के साथ देखरेख भी करता था. जब मन करता आवास में आकर दुष्कर्म करता. विधवा होने की वजह से सब कुछ सहती रही. पैसों की मांग को तो उसने 21 मई को अपने घर बुलाया. बेटी के साथ घर जाने पर कुणाल और उसकी पत्नी कृष्णा ने लोहे की छड़ से मां बेटी की पिटाई कर घायल कर दिया. इसके बाद बेटी के साथ एक कमरे में बंद कर दिया. किसी तरह से बेटी भागकर थाना गई और पुलिस को सारी बात बताई. पुलिस ने रात दस बजे दोनों को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. सोमवार को इलाज से छुटटी मिलने के बाद पीड़िता सीधे थाना पहुंची. पुलिस द्वारा उसकी मेडिकल जांच कराई गई. कुणाल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. वहीं ठगी में भी दंपती को आरोपी बनाया गया है.
इस बाबत पूछे जाने पर मुफ़स्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कराने के बाद पीड़िता इलाज के लिए चली गई. मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा. बयान और अनुसंधान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट. पंचम झा
Thenewspost - Jharkhand
4+

