धनबाद के जोड़ापोखर में मंगलवार की रात लोग घर छोड़कर सड़क पर चले गए,जानिए क्या थी वजह 

    धनबाद के जोड़ापोखर में मंगलवार की रात लोग घर छोड़कर सड़क पर चले गए,जानिए क्या थी वजह 

    धनबाद(DHANBAD): जोडा पोखर के लोग मंगलवार की रात घर से बाहर निकल गए. जान बचाने के लिए सड़क पर आ गए .उनके दिमाग में आशीर्वाद टावर और हाजरा क्लीनिक की घटनाएं रील बन कर दौड़ने लगी. हुआ यह कि जोडा पोखर के फुस बंगला स्थित बैंक ऑफ इंडिया, भागा शाखा की बिल्डिंग में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई. इसके बाद तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया. बैंक को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है. बैंक पूरी तरह से सुरक्षित है.

    पिछले कुछ महीनों से कोयलांचल में आग लगी ने मचाया है कोहराम 

    चर्चा के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी. बैंक का सायरन अचानक बजने लगा. सायरन की आवाज सुनकर लोग निकले, जब बैंक के पास पहुंचे तो देखा चारों और धुआं ही धुआं फैला हुआ था. उस भवन में लोग भी रहते हैं. उनमें भय का माहौल बन गया. इसकी सूचना तत्काल जोडा पोखर पुलिस को दी गई. पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया. जोडा पोखर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में बैंक का मेन गेट खोल कर देखा गया. बैंक पूरी तरह से सुरक्षित मिला. आग कैसे लगी, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पिछले कुछ महीनों से कोयलांचल में आग लगी ने कोहराम मचा रखा है. आग लगने की सूचना मात्र से ही कोयलांचल के लोग भयभीत हो जाते हैं. कम से कम हाल के दिनों में दो बड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जाने चली गई है. यही कारण है कि आग लगी की सूचना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच जाती है. लोगों का हिम्मत जवाब देने लगता है. लोग घर छोड़कर, सामान की लालच छोड़कर जान बचाने के लिए सड़क पर निकल जाते हैं .जोरापोखर में भी मंगलवार की रात यही सब हुआ.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news